फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मारी टक्कर, सामने खड़े चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पानीपत-रिफाइनरी रोड पर देशवाल चौक पर सड़क किनारे खड़े कैंटर को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर के आगे खड़े चालक मुकेश (37) निवासी सुताना की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुताना गांव के प्रदीप ने बताया कि उनके भाई मुकेश कैंटर चालक थे। सोमवार को वह देशवाल चौक पर सड़क किनारे कैंटर को खड़ा कर कैंटर के सामने सड़क पर खड़े थे। इसी बीच तेज गति से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे से कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैंटर आगे खिसक गया। जिसकी चपेट में आने से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सुताना गांव के मुकेश की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें