फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; चालक हुआ फरार

Sat, 29 Aug 2026 01:16 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विक्रम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के विकास नगर में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और कैंटर उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विकास नगर गली नंबर-17 निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर पर था। तभी परिचित प्रदीप उर्फ विक्की ने उसे और उसकी पत्नी को बताया कि कैंटर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे विक्रम की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

रविंद्र के अनुसार, टक्कर के बाद विक्रम सड़क पर गिर गया और कैंटर उसके ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो बेटा विक्रम सड़क पर मृत पड़ा मिला। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें