फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झारखंड से अफीम खरीद पानीपत में बेचने आया पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्करी का आरोपी गुरविंद्र। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने बुधवार शाम को ऊन मंडी के पास से कार सवार नशा तस्कर पंजाब के जालंधर जिले के बिटला निवासी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 1.53 किग्रा अफीम बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुरविंद्र सिंह झारखंड से अफीम खरीदकर पानीपत और आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए आया था। आरोपी को अदालत के सामने पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस ने छह दिन के रिमांड पर लिया है।

सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम नई सब्जी मंडी के पास गश्त कर रही थी। उसी समय सूचना मिली कि ऊन मंडी के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है। जिसमें नशा तस्कर होने का शक है। पुलिस ने तुंरत ही दबिश देकर आरोपी गुरविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कार से 1.53 किग्रा अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह कुछ दिन पहले झारखंड के तीन युवकों से कम दाम में अफीम खरीदकर लाया था। इसके बाद पानीपत और आस-पास के जिलों में अफीम की सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान नशा तस्करी का नेटवर्क खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें