फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जन संवाद के दाैरान सरपंच और ग्रामीणों के बीच हाथापाई

Sat, 02 May 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द बीडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम के तहत हलके के ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे विधायक के प्रतिनिधि विजय शेखर और साकिर के दौरान गढ़ी बेसिक गांव के सरपंच और ग्रामीणों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान बीडीपीओ शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनसंवाद के दौरान समस्या सुन रहे विजय शेखर व साकिर को गांव के मांगा हसन ने कहा कि हमारे गांव के तालाब की सफाई नहीं हुई है और सफाई कराई जाए। मौके पर मौजूद सरपंच रफाकत हसन ने गांव के तालाब की सफाई पहले ही होने की बात कही।
इसी दौरान मांगा हसन और सरपंच के बीच कहासुनी हो गई। साथ ही शिकायत सुन रहे विधायक प्रतिनिधियों ने दोनों को शांत कराया। उसके बाद मांगा हसन व रफाकत हसन बीडीपीओ कार्यालय के कमरे से बाहर निकल कर कार्यालय प्रांगण में पहुंचे तो उनकी फिर से कहासुनी हो गई और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उनके बीच मारपीट तक हो गई। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों को शांत कराया। दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट होने के बाद सनौली थाना पुलिस को शिकायत दी है। सनौली खुर्द थाना प्रभारी अजय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की शिकायत मिली है और पुलिस बीडीपीओ कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस जांच के बाद जो भी दोषी मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें