फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर को जाम से मुक्ति के लिए बनेगा रिंग रोड, प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत को जाम से मुक्त करने के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। जिले में एक रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। जिससे शहरों में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद हो जाएगी। वहीं जिले से गुजर रहे तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और एक राज्य राजमार्ग को भी आपस में कनेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण और पुलिस द्वारा रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार कर राष्ट्रीय एनएचएआई को भेज दिया गया है। आगे रिंग करोड का डीपीआर और मानचित्र तैयार करने का एनएचएआई द्वारा किया जाएगा।
हैंडलूम उद्योग से विश्वभर में पहचान रखने वाले पानीपत शहर में वाहन चालकों को जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। शहर के बीच से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईव-44 पर वाहनों की भीड़ अधिक होने के कारण हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए शहर में जाम से मुक्त करने और हादसों को कम करने के लिए रोड सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में एक रिंग रोड बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन

डीसी ने इसकी जिम्मेदारी यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को सौंपी गई थी। इसके बाद दोनों विभागों के अधिकारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था पर मंथन कर रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पानीपत के शहर के चोरों ओर रिंग रोड बनाया जाएगा। रिंग रोड में तीनों नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे को आपस में कनेक्ट किया जाएगा। जिससे भारी वाहनों को एक हाईवे से दूसरे हाईवे पर पहुंचने के लिए आसानी होगी। साथ ही शहर के बीच में वाहनों का दबाव भी कम होगा। रिंग रोड का डीपीआर एनएचएआई द्वारा तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें