पानीपत। श्री अवध धाम सेवा समिति और श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में बैठक समिति कार्यालय में रविवार को की गई।
बैठक में दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकालने की तैयारियों पर चर्चा की गई। हनुमंत जन्मोत्सव सेवक पंडित वेद पराशर ने बताया कि शोभा यात्रा प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर से शुरू होगी।
कार्यक्रम में 11 हजार महिलाएं मंगल कलश धारण करने का लक्ष्य रखा गया है, 11 सौ युवा हनुमंत लाडले शोभायात्रा में 51 फुट के झंडे के साथ चलेंगे। हनुमान रथ, श्याम रथ और 51 फुट का झंडा दर्शनीय और मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 101 महिला संकीर्तन मंडली भी इस विशाल शोभायात्रा में शामिल होंगी।