फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शोभायात्रा निकाली, किया गजानन का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को मंदिर से शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते हुए गजानन का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओंं ने पहुंचकर बप्पा को अंतिम विदाई दी। श्रद्धालु डीजे और ढोल पर थिरकते हुए विसर्जन के लिए असंध रोड स्थित नहर किनारे पहुंचे। इसके बाद गणपति पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं की आंखे नम नजर आई। मंदिर सेवक चमनलाल गुप्ता ने बताया कि मंदिर में 14 से 22 सितंबर तक गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को अंतिम दिन गणपति बप्पा का पूजा-अर्चना के बाद दोपहर करीब दो बजे विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर बप्पा को अंतिम विदाई दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में बप्पा को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया। मोदक से बप्पा को भोग प्रसाद लगाकर बांटा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें