फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीएड का पेपर देने जा रही दिल्ली के नजफगढ़ की गर्भवती की कार के कुचलने से मौत

Sun, 07 Jun 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
परमजीत का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर कपूर फैक्टरी के नजदीक शनिवार सुबह करीब नौ बजे एलएनटी कॉलेज में बीएड का पेपर देने जा रही दिल्ली के नजभगढ़ की कश्मीरी कॉलोनी निवासी गर्भवती परमजीत (30) की तेज रफ्तार कार के कुचलने से मौत हो गई। वह अपने पति राकेश के साथ पानीपत से बस में सवार होकर समालखा पहुंचे थे। बस से उतरने के बाद वह हाईवे पार कर रहे थे तभी हादसा हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कश्मीरी कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में परमजीत के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं और परमजीत दो माह की गर्भवती थीं। वह समालखा स्थित एलएनटी कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही थीं। उनका शनिवार कॉलेज में पेपर था। वह पानीपत में एक रिश्तेदारी में आए हुए थे।

राकेश के अनुसार, वे शनिवार सुबह पेपर देने के लिए पानीपत से बस में सवार होकर समालखा गए थे। एनलएनटी कॉलेज के पास कपूर फैक्टरी के पास पहुंचकर वह बस से उतरे। इसके बाद वह दोनों हाईवे पार करने लगे तो तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने परमजीत को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गई। परमजीत को वह समालखा के नागरिक अस्पताल लेकर लेकर गए, जहां पर कित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राकेश ने आरोप लगाया कि कार चालक लापरवाही से चला रहा था। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीटी रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जीटी रोड पर कपूर फैक्टरी के नजदीक कार की टक्कर में एक महिला की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। -दीपक, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।
विज्ञापन


परमजीत का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें