समालखा। नारायणा गांव से गुजरने वाली दिल्ली यमुना लिंक नहर में सोमवार दोपहर एक युवक ने निर्वस्त्र होकर नहर में कूद गया। युवक जब नहर में कूदा तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि नहर में पानी कम था। जिससे वहां मौजूद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया और युवक को पुलिस के हवाले किया। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने जिस युवक को नहाते समय पकड़ा है वह मानसिक रोगी है। युवक संजय दयाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। हाल में वह दिल्ली के महादेव पुरी में रहता है। पुलिस ने सूचना देकर उसके परिजनों को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदि व दिमागी तौर पर परेशान है। जिस कारण उसने नहर में छलांग लगाई।