फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से युवक की मौत, गंगापुरी रोड पर मिला शव

Sun, 03 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गंगापुरी रोड पर ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


गंगापुरी रोड पर शनिवार तड़के एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव ठंड़ से अकड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिशों में जुटी हुई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्राथमिक जांच में युवक की मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है। मौत के कारणों की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिलेगी। बता दें कि इस सीजन में ठंड से चार मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें