फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवे पर पलड़ी रोड पर 12 कनाल भूमि में बनेगा नया बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-रोहतक हाईवे पर पलड़ी रोड पर नए बस स्टैंड के लिए 12 कनाल जगह को अधिकारियों द्वारा चुना गया है। इस भूमि को हाल ही में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के लड़के अनिल पंवार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अश्वनी शर्मा, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, इसराना के सरपंच राजेश जागलान व पंचायत विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण के बाद चुना है। एसडीएम नवदीप सिंह नैन के अनुसार इस 12 कनाल भूमि में से आठ कनाल पर तो बस अड्डा बनाया जाएगा और चार कनाल भूमि पर पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम नवदीप नैन ने बताया कि ग्राम पंचायत ने इस 12 कनाल पंचायती जमीन का पहले ही रेजुलेशन पास कर दिया था। पीडब्ल्यूडी द्वारा अब इसकी एनओसी देकर बस अड्डा का नक्शा व डिजाइन को लेकर पीडब्ल्यूडी के चीफ नक्शा नवीश को भेजा जाएगा। नये बस अड्डे की भूमि की निशानदेही व टोपोग्राफी दस दिसंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें