फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महर्षि दयानंद के निर्वाण दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने दिखाए करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे आचार्य नंदकिशोर शास्त्री के सानिध्य में वैदिक यज्ञ से हुई। इसके बाद कन्या गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों और महिला आर्य समाज की सदस्यों ने वेद, आर्य समाज, ईश्वर भक्ति और राष्ट्रभक्ति के भजन प्रस्तुत किए। कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने लाठी, शक्ति और चक्र प्रदर्शन कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान आचार्य राजकुमार शर्मा ने आर्य वीर दल के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधान शशिकांत चड्ढा, मंत्री चंद्र मोहन गुलाटी, अनिल आर्य, रमेश बजाज, रणबीर सिंह, सुमित्रा, वीरमति और कांता नागपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें