मिनी बाईपास का शिलान्यास करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
पानीपत। शहर में मॉडल टाउन के ईदगाह रोड से आठ-मरला होते हुए गोहाना रोड तक मिनी बाईपास बनाया जाएगा। इस पर पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।
डिवाइडर पर लाल पत्थर, फैंसी लाइट और पौधे लगाए जाएंगे। इससे जीटी रोड और नहर बाईपास से वाहनों का दबाव कम होगा। इसके साथ असंध रोड से गोहाना रोड तक जाने में पांच से छह मिनट का समय लगेगा। अब जीटी रोड से जाने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शनिवार को मॉडल टाउन स्थित नारायण दत्त अस्पताल से मिनी बाईपास का शिलान्यास किया। निगम पार्षद तरुण गाँधी, रॉकी गहलोत, अनिल मदान, नेहा योगेश शर्मा ने विधायक का आभार जताया। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला प्रवक्ता वेद पराशर आदि माैजूद रहे।