पानीपत। जय भारत ड्रामेटिक क्लब द्वारा अशोक नगर पार्क में 1974 से श्रीरामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस बार रामलीला में पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर जेपी धीमान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। वे बीते 36 वर्ष से रामलीला मंचन से जुड़े हैं जबकि 27 साल से श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं, पेशे से फोटोग्राफर देवेंद्र खन्ना भी लक्ष्मण का अभिनय करीब 26 साल से कर रहे हैं। व्यवसायी सोनू शर्मा शूर्पणखा, रावण व परशुराम के भूमिका सहित कई भूमिका निभाने में माहिर हैं। इस बार दूध की डेयरी चला रहे आकाश विज पहली बार रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, स्वर्णकार कमल भल्ला सीता और व्यवसायी सुभाष धवन भरत का किरदार निभा रहे हैं। क्लब के सरपरस्त पुष्पेंद्र शर्मा व निदेशक जेपी धीमान ने बताया कि जय भारत ड्रामेटिक क्लब द्वारा पिछले 53 वर्षों से संगीतमय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
1974 में केसर कमल शर्मा, साईंदास शर्मा व दिवंगत कंवरभान नागपाल द्वारा रामलीला की नींव रखी गई थी। इसके बाद कलाकार जुड़ते गए। इस वर्ष श्रीरामलीला का मंचन करने के लिए 45 कलाकार अपने रूटीन से समय निकालकर रात में रामलीला मंचन कर रहे हैं।
जसवंत सिंह ने लिखी थी संगीतमय रामलीला : प्रधान हरीश कुमार व स्टेज डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर की सबसे पुरानी रामलीलाओं में से यह रामलीला भी एक है जिसे देखने के लिए आसपास के सैकड़ों दर्शक आते हैं। संवाद
टीवी कलाकार ने निभाई थी सीता की भूमिका
डायरेक्टर जेपी धीमान ने बताया कि क्लब द्वारा हो रही श्रीरामलीला के मंचन के इतिहास में तीन वर्ष पहले ऐसा अवसर भी आया जब मुंबई से टीवी कलाकार
लता वोहरा ने सीता का अभिनय किया। लता वोहरा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। वह मुंबई में राधा-कृष्ण सहित कई धार्मिक सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं।
पिछली बार उन्होंने यह सेवा निशुल्क की थी।