फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने महिला थाने में निगला जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर पानीपत महिला थाने में जहर निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इससे पहले युवक ने रविवार को गुरुग्राम में भी जहर निगला था। परिजनों ने उसका इलाज कराया, लेकिन वहां अस्पताल से भागकर सोमवार सुबह पानीपत महिला थाने में पत्नी की शिकायत पर आया था। पत्नी और ससुर को देखते हुए युवक ने जहर निगल लिया। यहां से युवक को सिविल अस्पताल लाया गया। थाने में जहर निगलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएसपी सतीश वत्स युवक के बयान दर्ज करने सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां युवक ने डीएसपी को मोबाइल कैमरे के सामने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक पर आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी टिंकू लठवाल पुत्र राज सिंह ने बताया कि वह मूल रूप गांव शामड़ी का रहने वाला है। उसकी पानीपत में रहने वाली एक लड़की के साथ आठ माह पहले शादी हुई थी, जिसके बाद से ही पत्नी ने झगड़ा करना शुरू कर दिया था। पत्नी की मांग पर पीड़ित ने अपना घर छोड़ दिया और किराए पर रहने लगा। पीड़ित ने बताया कि किराए पर रहने के बाद उसके सास और ससुर अपने घर से जमीन का आधा हिस्सा लेने का दबाव बनाने लगे। उसने मना किया तो उसकी पत्नी घर में झगड़ा करने लगी। एक दिन वह अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर अपने घर वापस आ गया। इसी रंजिश में पत्नी ने 24 जनवरी को वूमन सेल को शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस कर्मियों ने 28 फरवरी को दोनों पक्षों को बुलाया था। पीड़ित के साथ उसके पिता और बड़ा भाई यमन भी आया हुआ था। जब पत्नी ने पीड़ित पति सहित पिता और छोटे भाई पर दहेज के आरोप लगाए तो वह दंग रह गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को दोबारा 3 फरवरी को थाने में बुलाया। जब वह तीन फरवरी को थाने पहुंचा तो उसकी पत्नी, सास और ससुर सहित अन्य लोग थाने में आए हुए थे। उनको देखते ही वह आहत हुआ और उसने थाने में ही सल्फास खा ली, जिसके बाद उसे पुलिसकर्मी सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, सेक्टर 13-17 पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ित युवक के खिलाफ ही आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने पति के खिलाफ थाने में यह दी शिकायत
महिला सेल अधिकारी एसआई प्रवीन ने बताया कि महिला ने 24 जनवरी को अपने पति टिंकू, सास सरला, ससुर राजसिंह और देवर यमन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। महिला ने बताया कि उसके पति ने शादी से पहले दहेज लेने से मना कर दिया था और शादी के बाद उससे दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। आरोपी पति कार की मांग कर रहा था, जिसको न देने पर शराब के नशे में आकर उसके शरीर पर सिगरेट जलाकर बुझाता था, कई कई दिन तक उसे बाथरूम में बंद करता था। दहेज न लाने पर उसे भूखा रखता था। जिस शिकायत को लेकर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस बोली- युवक गुरुग्राम से जहर निगलकर पहुंचा
पुलिस का कहना है कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक टिंकू ने रविवार रात 8 बजे के करीब गुरूग्राम के सेक्टर-10 में कम्युनिटी सेंटर के पास जहर खा लिया था। सूचना मिलने पर परिजन इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुड़गांव लेकर गए तो डॉक्टरों ने इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। सफदरजंग अस्पताल दिल्ली मे एडमिट करवाने के बाद टिंकू रात करीब 12 बजे अस्पताल से भाग गया। जिसको परिजन पूरी रात तलाशते रहे न मिलने पर सुबह सफदरजंग थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रात को प्रेस नोट जारी कर अपना पक्ष बताया है।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे और युवक को सामान्य अस्पताल के प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर रेफर कराया गया था। युवक के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास में 309 के तहत सेक्टर 13-17 में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें