फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शौक पूरा करने के लिए बना वाहन चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आठ मरला चौकी पुलिस ने शनिवार शाम गोहाना रोड शुगर मिल के पास शनिवार शाम वाहन चोर विकास उर्फ सोनू निवासी जाटल रोड कश्यप कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे नई-नई गाड़ी चलाने का शौक है। जिस कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने बताया कि शनिवार शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि शुगर मिल के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में विकास उर्फ सोनू ने बताया कि 21 अप्रैल की रात गोहाना रोड फ्लाईओवर पुल के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें