फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोडवेज बस के नीचे सिर देकर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास, चालक की सूझ-बूझ से बची जान; देखें वीडियो

Tue, 17 Mar 2026 05:47 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति ने चलती रोडवेज बस के टायर के नीचे सिर देकर सुसाइड का प्रयास किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 
विज्ञापन
घायल व्यक्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सिवाह बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने रोडवेज बस के नीचे सिर देकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही बस चली तो व्यक्ति ने दौड़कर बस के पहिए के नीचे सिर रख दिया। लेकिन, चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। हादसे में व्यक्ति का एक हाथ जख्मी हुआ। तीन दिन पहले हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


 पुलिस ने घायल का करवाया उपचार
मंगलवार को सोशल मीडिया सिवाह बस स्टैंड की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें रेवाड़ी डिपो के एक बस स्टैंड से बाहर निकल रही है। उसी समय एक करीब 50 साल का व्यक्ति दौड़कर बस के पहिए के नीचे सिर रख देता है। लेकिन जब व्यक्ति बस की ओर दौड़कर आया तो चालक ने उसे देखकर ब्रेक लगा दी जिससे बस का पहिया उसके ऊपर से उतरने से बच गया। व्यक्ति का एक हाथ बस के पहिए की चपेट में आकर जख्मी हो गया।

यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि फुटेज न होती तो रोडवेज चालक की गलती निकलती और उनके खिलाफ कार्रवाई होती। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें