फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिसालू रोड पर मकान की छत से गिरने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में रिसालू रोड पर शनिवार रात को छत से गिरकर जम्मू के उधमपुर नगर निवासी राकेश (23) घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक ने हाल ही में एक कंपनी में लेबर का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी है। सोमवार को परिजनों के पानीपत पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के साथ रहने वाले रिश्ते के भाई रमन ने बताया कि राकेश कुमार 22 नवंबर काे पानीपत में रिसालू राेड स्थित एक कंपनी में बेलदार के काम करने के लिए आए थे। वह रिसालू राेड स्थित एक क्वार्टर काॅलाेनी में किराए पर रहने लगे। शनिवार रात को करीब 10 बजे वह फोन पर बात कर रहे थे। बात करते करते वह छत पर चले गए। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। जिससे वह घायल हो गए। घायल को तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को उनके परिजन पानीपत पहुंचेंगे। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मकान की छत से गिरने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें