फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंबल फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। काबडी रोड स्थित गोपाल कॉलोनी की एक कंबल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से मशीनें और तैयार व कच्चा माल पूरी तरह जल गया। दमकल विभाग की टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी कारोबारी पारस मक्कड़ की काबडी रोड पर गोपाल कॉलोनी में ड्रीम फर्निशिंग नाम से कंबल फैक्टरी है। रविवार को छुट्टी होने के कारण फैक्टरी बंद थी। करीब साढ़े नौ बजे अचानक फैक्टरी में आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया। जिसे देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। पारस मक्कड़ ने बताया कि आग से उनका भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए एक साथ चार फायर टेंडर लगाए गए। लेकिन आग अधिक भीषण होने के कारण छह फायर टेंडर और मंगवाए गए। करनाल, गन्नौर और एनएफएल से भी फायर टेंडर मंगवाए गए। इसके साथ ही आग बुझाने के लिए फोम का भी प्रयोग किया गया। करीब चार घंटे की के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी। सोशल मीडिया

फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें