समालखा।पट्टीकल्याणा गांव के पास पुल के ऊपर घूम रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर दिल्ली की ओर फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में अमन निवासी पट्टीकल्याणा गांव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। सोमवार को रात के समय एक अज्ञात युवक पट्टीकल्याणा पुल के ऊपर घूम रहा था जिसको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक टक्कर मारकर दिल्ली की ओर फरार हो गया। मृतक युवक की उम्र करीब 40 साल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।