पानीपत। तहसील कैंप के रामनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शालीग्राम की बरात में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बैंड व ढोल की धुन पर नाचते, गाते हुए बरात के रूप में निकले। यह बरात तहसील कैंप की मुख्य गलियों व सड़कों से होती हुई रात करीब 9.00 बजे रामनगर प्राचीन शिव मंदिर के पास पहुंची, जहां बरात का भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यातिथि श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान भीम सचदेवा व सरपरस्त राज कुमार जैन रहे। वहीं, सेक्टर 13-17 स्थित शनि मंदिर के संचालक वेद मेहता व फतेहपुरी चौक मिट्ठन स्वीट से रजनीश गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वर पक्ष से चरणजीत नारंग व वधू पक्ष से बख्शी राम व शकुंतला रानी का परिवार रहा। वर पक्ष के सभी लोगों ने पगड़ी बांधी हुई थी और महिलाएं नए कपड़ों से सुसज्जित थी। सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इस आयोजन में राधा-कृष्ण की झांकी भी निकाली गई जिसने हर किसी का मन जीत लिया। कार्यक्रम उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।
प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान सुभाष गुलाटी ने अतिथियों को दोशाला व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टेकचंद आर्य, सुरेंद्र चावला, प्रेम मल्होत्रा, अरुण मल्होत्रा, डिंपी कालड़ा, हरीश वर्मा, शिंटू आहूजा, अशोक कपूर, लक्की चावला, कमल नयन वर्मा, दिव्या वर्मा, गीता, सीमा रानी, मन्नू, अन्नू व फूलवती मौजूद रही।
तुलसी विवाह के अवसर पर अतिथियों को सम्मानित करते प्राचीन शिव मंदिर के पदाधिकारी।