शकुंभरी देवी माता मंदिर में विशाल मेले व इनामी दंगल के बारे जानकारी देते आयोजक। संवाद
सनौली। अधमी गांव स्थित शकुंभरी देवी माता मंदिर में चौदस पर्व पर रविवार को विशाल मेले व इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा।
समाजसेवी एवं दंगल आयोजक कमेटी के सदस्य राजू रावल ने शनिवार को बैठक में इसको अंतिम रूप दिया। उन्हाेंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद मेले और दंगल का आयोजन हो रहा है।
दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के ख्याति प्राप्त पहलवान जोर आजमाइश करेंगे। विजेता पहलवानों को यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल व क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
11