फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अच्छा विचार उद्यमिता की नींव : सुखपाल

Sat, 13 Sep 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विद्यार्थियों को उद्यमिता के बारे में बताते जेसीआई सुखपाल। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत उद्यमिता की ओर बढ़ते कदम विषय पर शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेसीआई सुखपाल और जेसीआई कुलभूषण नारंग ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने पौधे लगे गमले भेंट कर उनका स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. दीपा वर्मा ने किया। जेसीआई सुखपाल ने कहा कि एक अच्छा विचार उद्यमिता की नींव होता है। यह विचार हमारे उत्पाद या सेवा के बारे में होना चाहिए जो बाजार की मांग को पूरा कर सके। एक अच्छी व्यावसायिक योजना हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्यमिता के लिए निवेश अति आवश्यक है। यह निवेश व्यवसाय को शुरू करने और बढ़ाने में मदद करता है। व्यवसाय को शुरू करने के लिए निवेश प्राप्त कर आवश्यक और ठोस कदम उठाने चाहिए। व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए निरंतर सुधार और नई चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी एक अच्छे उद्यमी की पहचान है। जेसीआई कुलभूषण नारंग ने कहा कि उद्यमिता में जोखिम भी शामिल होता है और व्यवसाय के लिए जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है। उद्यमिता का मार्ग चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन लक्ष्यों को प्राप्त करने और व्यक्तिगत संतुष्टि प्राप्त करने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर डॉ. राकेश गर्ग, प्रो. मनोज, आशीष, पूजा, शिल्पा, भावना और रूही उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें