फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव : हरियाणवी संस्कृति के दिखे विविध रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी महाविद्यालय में चल रहे 45वें इंटर जोनल युवा महोत्सव में दूसरे दिन बुधवार को युवाओं ने हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरे। विभिन्न महाविद्यालयों की 114 टीमों ने छह मंचों पर 17 विधाओं में प्रस्तुति दी। इनमें हरियाणवी पॉप सांग, हरियाणवी लूर नृत्य, एकांकी, मिमिक्री, हरियाणवी हिंदी स्किट, इंडियन ऑरकेस्ट्रा, हरियाणवी सोलो डांस, लोकगीत, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिकल वोकल सोलो, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, मेहंदी, संस्कृत डिक्लेमेशन, वाद-विवाद और सांग में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन




मुख्यातिथि मुख्य न्यायिक अधिकारी एवं जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण सचिव मीनू सिंह, विशिष्ट अतिथि आईबी-एल सोसायटी से रूपा नंदवानी,महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मबीर बत्रा, उप-प्रधान बलराम नंदवानी, महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी, परमवीर ढींगरा, रवि गोंसाई, युधिष्ठिर मिगलानी, रमेश नागपाल, अरुण बत्रा, एसडी शिक्षण समिति पानीपत के अध्यक्ष अनूप गर्ग, समाजसेवी डीपी भारद्वाज, केयूके पर्यवेक्षक डॉ. अशोक चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग केयूके से डॉ. आनंद कुमार और हरविंदर राणा रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, सांस्कृतिक समिति के संरक्षक डॉ. निधान सिंह व डॉ. सुनित शर्मा, प्रभारी डॉ. सुनीता ढांडा ने अतिथियों का स्वागत किया।




प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने आईबी महाविद्यालय को युवा महोत्सव की मेजबानी का अवसर देने के लिए केयूके के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा अनुशासन तथा व्यवस्था में सहयाेग के लिए जिला पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

मीनू सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार-जीत की परवाह किए बिना भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताएं उनमें आत्मविश्वास, संतुलन, सामूहिकता की भावना तथा धैर्य जैसे गुणों का विकास कर उनके व्यक्तित्व को निखारती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को देश का संविधान अवश्य पढ़ना चाहिए जिससे वे कानूनी रूप से जागरूक होकर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का ज्ञान हासिल कर सभी आवश्यक कानून का पालन कर सकें। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सहायक अधिकारी खेल कर्ण सिंह पूनिया, चंद्रशेखर शर्मा, समुंद्र सिंह उपस्थित रहे।

सायंकालीन सत्र में मुख्यातिथि उद्योगपति राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि केयूके के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, समाजसेवी वेद पालीवाल व पिंकी पालीवाल रहे।
विज्ञापन







ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
हरियाणवी समूह गान
प्रथम - आर्य महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय - विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।
तृतीय - एसडी महाविद्यालय पानीपत तथा आईजी महिला महाविद्यालय कैथल।


क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पी)

प्रथम विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, केयूके।
द्वितीय एसडी महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।


क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (एनपी)

प्रथम विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।
द्वितीय आर्य महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।


कॉरियोग्राफी
प्रथम एसडी महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर तथा आईबी महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा।


माइम
प्रथम आर्य महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय एसडी महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल।


पेंटिंग

प्रथम विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।
द्वितीय आईजी महिला महाविद्यालय कैथल।
तृतीय एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।


पोस्टर मेकिंग

प्रथम एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
द्वितीय आर्य महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।


रंगोली

प्रथम आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद।
द्वितीय आर्य महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।


प्रश्नोत्तरी

प्रथम - एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
द्वितीय - गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।
तृतीय - राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला।



क्लासिकल एकल नृत्य
प्रथम - आर्य महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय - गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।
तृतीय - विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।


हरियाणवी लोक गीत गायन

प्रथम - एमएलएन महाविद्यालय यमुनानगर।
द्वितीय - एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
तृतीय - आर्य महाविद्यालय पानीपत।


रिच्यूल्स
प्रथम - आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल।
द्वितीय - आर्य महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय - आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद।


हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा
प्रथम - आर्य महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय - एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
तृतीय - गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।


हरियाणवी फोक इस्ट्रूमेंटल (सोलो)

प्रथम - विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।
द्वितीय - आर्य महाविद्यालय पानीपत।
तृतीय - जीएमएन महाविद्यालय अंबाला कैंट तथा एसडी महाविद्यालय पानीपत।


समूह गान (सामान्य)

प्रथम - आर्य महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय - गुरुनानक खालसा महाविद्यालय करनाल तथा एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
तृतीय - गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।


समूह नृत्य (सामान्य)

प्रथम - आर्य महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय - आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल।
तृतीय - एसडी महाविद्यालय पानीपत तथा गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।


संस्कृत ड्रामा

प्रथम - आईबी महाविद्यालय पानीपत।
द्वितीय - आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल।
तृतीय - एसडी महाविद्यालय पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें