फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां के साथ सोई बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र में घर में मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची का सोमवार रात दो बजे 32 वर्षीय पड़ोसी ने अपहरण कर साथ लगते खंडहर मकान में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई।
परिवार ने रात को ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वारदात में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मामला थाना तहसील कैंप की एक कॉलोनी का है। शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि वह किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटा हैं। सोमवार को वह अपने घर के आंगन में सोया था। पत्नी और बच्चे कमरे में बेड पर सोए हुए थे। रात को करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुसा और बेटी को उठाकर ले गया। आरोपी ने पास के एक खंडहर मकान में उससे दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर मारपीट की। इसके बाद वहां से भाग गया।
विज्ञापन

करीब ढाई बजे खून से लथपथ बच्ची अर्द्धनग्न हालत में घर पहुंची। उसने मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। जब मां ने उसकी हालत देखी तो पति को जानकारी दी। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस भी पहुंच गई और रात को तीन बजे बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें