फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आजाद नगर के पार्क में बनेगा गजीबो

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। वार्ड-16 के अंतर्गत आजाद नगर के पार्क में खूबसूरत गजीबो बनाया जाएगा। बुजुर्गों और बच्चों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसे छतरीनुमा जगह दी जाएगी। नगर निगम ने इसके लगभग 10.40 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। निगम यह काम विशेष तौर पर लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी से कराएगा।
विज्ञापन

आजाद नगर के स्थानीय पार्कों में सुबह-शाम घूमने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को धूप व बारिश से बचने और आपस में बैठने के लिए एक अच्छे शेड की जरूरत थी। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने इस सिविल वर्क को मंजूरी दी है।
सोसाइटी को टेंडर के बाद छह महीने में गजीबो का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करना होगा। निगम 18 जुलाई को टेंडर खोलेगा। आजाद नगर के रमेश और दीपक ने बताया कि पार्क में बुजुर्गों, महिला और बच्चों के बैठक की सही जगह नहीं थी।
विज्ञापन

एसडी स्कूल के पास बनेगा महाराजा अग्रसेन द्वार : नगर निगम वार्ड- 9 स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण करेगा। इसका नाम महाराजा अग्रसेन द्वार रखा गया है। इसके लिए 21.84 लाख रुपये का टेंडर लगाया है।
स्थानीय समाज और व्यापारिक संगठनों की इसकी लंबे समय से मांग थी। इस द्वार के बनने से क्षेत्र की सुंदरता और पहचान बढ़ेगी। यह काम छह महीने में पूरा करना होगा। निगम 17 जुलाई काे दस्तावेज की जांच करेगा। स्थानीय व्यापारी विनोद और नमेंद्र ने बताया कि महाराजा अग्रेसन ने समाज को एक-दूसरे के सहयोग का संदेश दिया है।
आजाद नगर में गजीबो और एसडी स्कूल के नजदीक महाराज अग्रसेन द्वार बनाने की मांग आ रही थी। लोगों की मांग और सुविधा को देखते दोनों के टेंडर लगाए हैं। -कोमल सैनी, मेयर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें