हैदराबादी अस्पताल में व्हीलचेयर देते नवीन भाटिया व क्लब के सदस्य। स्रोत : क्लब
पानीपत। रोटरी पानीपत साउथ ने बुधवार को हैदराबादी संस्था के संस्थापक अमर चंद लखीना की स्मृति में हैदराबादी अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगा शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को व्हीलचेयर वितरित की गईं। मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने शिविर का शुभारंभ किया और क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता है। क्लब के डीजीएन धीरज मिगलानी ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर अशोक बंगा, अजय सरदाना, ओम लखीना, शंभू लखीना, प्रेम अरोड़ा, कमल तनेजा, चेतन तनेजा और राजेश चुघ मौजूद रहे।