फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचवटी कॉलोनी में खाली प्लाट में मिला चार माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहर की पंचवटी कॉलोनी में सोमवार दोपहर के समय एक खाली प्लाट में चार माह का भ्रूण मिला है। पीपल के पेड़ के नीचे भ्रूण मिलने पर क्षेत्र के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। थाना पुलिस ने भ्रूण को शवगृह में रखवा दिया है। कुहाड़ पाना क्षेत्र के प्रवीन ने बताया कि उनकी पंचवटी कॉलोनी में दुकान है। दोपहर के समय पास के खाली प्लाट में गए थे। उनको पीपल के पेड़ के नीचे कुछ संदिग्ध पड़ा नजर आया।
विज्ञापन

उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो भ्रूण मिला। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रथम दृष्टया में भ्रूण करीब चार महीने का लग रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आरोपी का सुराग लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें