फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए हुकटा ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्टैचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मंत्री से कैबिनेट की बैठक व मानसून सत्र में सेवा सुरक्षा प्रदान करने और सेवा सुरक्षा का कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही तब तक विश्वविद्यालयों में कार्यरत पात्र अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को कार्यमुक्त न करने के संबंध में एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह जारी रखने की मांग की।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और डॉ पुलकित बेरवाल ने बताया कि विश्वविद्यालयों के पात्र अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए फाइल पर काम चल रहा है लेकिन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में टीचिंग की भर्ती आने से हरियाणा के सभी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों में भय व्याप्त है कि हमें सेवा सुरक्षा तो अभी मिली नहीं और ना ही हमारे पदों को भरा हुआ माना जा रहा है। यदि समय रहते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान करने का उचित कदम नहीं उठाया गया तो मीरपुर रेवाड़ी और अब एमडीयू रोहतक में 65 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों व इसी क्रम में अन्य पात्र अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के साथ कभी भी रोजगार जाने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से डॉ. रवीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें