समालखा। समालखा में पट्टीकल्याणा गांव के पास जीटी रोड पर एक अज्ञान वाहन ने मोपेड सवार किसान शेरू को टक्कर मार दी जिससे किसान की मौत हो गई। किसान मेरठ से करनाल गोभी की पौध लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मेरठ के ततीना सानी निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि उसके चाचा शेरू मेरठ से मोपेड पर सवार होकर करनाल से गोभी की पौध लेने के लिए निकले थे। जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा गांव के पास पहुंचे तो उनकी मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद