सनौली। किला थाना क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी युवक उसे अपने दोस्त के साथ छाजपुर गांव में खेतों में ले गया। जहां पर उसके साथ गलत काम किया। सनौली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत की एक फैक्टरी में काम करती है। रविवार को वह घर से फैक्टरी जाने के लिए निकली थी। रास्ते मे शामली का दिलशाद और उसका साथी मिला। उसे ऑटो में बैठाकर ले गए। छाजपुर गांव के पास दिलशाद ने खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला ने थाना सनौली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सनौली थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद