फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भावना चौक पर बिजली चोरी कर बनाया जा रहा था नाला

Fri, 22 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ठेकेदार भावना चौक पर बिजली चोरी कर नाला निर्माण कार्य कर रहा था। बिजली चोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। बिजली निगम ने वीडियो के आधार पर मौका देखा। निगम ने ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ठेकेदार देवी मंदिर रोड पर भावना चौक के नजदीक नाला निर्माण कर रहा है। ठेकेदार के कारिंदे मशीन से नाले पर बने स्लैब को तोड़ रहे थे। वे साथ ही खंभे से बिजली चोरी कर मशीन चला रहे थे। आमजन ने बिजली चोरी की वीडियो बनाकर बिजली निगम अधिकारियों को भेज दिया। बिजली निगम की टीम जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची। टीम ने ठेकेदार के कारिंदों को बिजली चोरी करते मौके पर ही पकड़ लिया। ठेकेदार का मौके पर जुर्माना लगा दिया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को अपने स्तर पर स्लैब तोड़ने हैं।
बिजली निगम की सिटी सब डिवीजन के एसडीओ यतेंद्र कटारा ने बताया कि वीडियो के आधार पर संबंधित एरिया जेई ने मौके पर गए थे। उनकी जांच रिपोर्ट बिजली चोरी मिली। मशीन पर करीब डेढ़ किलोवाट लोड चल रहा था। निगम ने करीब 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को आगे इस तरह बिजली चोरी न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें