फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में खून से लथपथ मिला डीलर का शव, पानीपत में चौकीदार की हत्या

Sat, 04 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/समालखा में जीआरपी को नेस्ले फैक्टरी के निकट खून से लथपथ एक शव मिला है। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और उसकी बाइक भी शव के पास पड़ी हुई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दोनों मामलों में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर के काबड़ी राेड के लक्ष्मी नगर स्थित एआर टैक्स फैक्टरी में किसी ने चौकीदार रामकिशन (60) के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। उनका शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
समालखा के तारा एनक्लेव निवासी कार और बाइक डीलर गगन (26) की किसी ने हत्या कर दी। उनका शव नेस्ले के नजदीक दिल्ली अंबाला रेल लाइन के पास से मिला है। उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान है। उनके पिता हीरालाल हरियाणा पुलिस में एएसआई थे। उनकी अंबाला शंभू बाॅर्डर पर किसान आंदोलन में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई थी। गगन दो भाइयों में बड़ा था। जीआरपी ने इसमें हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है और शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

तारा एनक्लेव की नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले गगन से हुई थी। वह कार और बाइक डीनर थे। वे वीरवार शाम को मोटरसाइकिल पर चुलकाना में अपने दोस्त से मिलने गए थे। जीआरपी ने शुक्रवार सुबह उन्हें गगन की मौत होने की सूचना दी। वहीं समालखा जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई जसबीर ने बताया कि उनको नेस्ले फैक्टरी के निकट लाइन के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शव खून से लथपथ था और नजदीक ही मोटरसाइकिल पड़ी थी। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने नेहा की शिकायत पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार व एफएसएल प्रभारी डाॅ. नीलम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
चौकीदार की ईंट मारकर हत्या
मॉडल टाउन के अभिमन्यु गुलाटी ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला शहर में रहता है। उनकी पानीपत में काबड़ी राेड स्थित लक्ष्मी काॅलाेनी में एआर टेक्स के नाम से फैक्टरी है। गंगाराम काॅलाेनी निवासी रामकिशन उनकी फैक्टरी में पिछले चार साल से चाैकीदार है। दशहरा पर फैक्टरी की छुट्टी थी। उनके पास रात करीब 10 बजे मास्टर अमर मंडल का फोन आया। उन्होंने चाैकीदार रामकिशन का शव उसके कमरे में पड़ा होने की जानकारी दी। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस उनकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में पाया कि रामकिशन के पास आखिरी बार संजय नाम का व्यक्ति देखा गया था। रामकिशन की सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है। पुलिस को मौके से ईंट, शराब की बाेतल व नमकीन के रैपर बरामद किए है। वहीं अमर मंडल ने बताया कि फैक्टरी की छुट्टी होने के चलते वह वीरवार को सामान्य जांच के लिए गया था। उनके साथ सुपरवाइजर शंभू व कारीगर संजय साथ थे।
विज्ञापन

काबड़ी रोड एआर टेक्स फैक्टरी में चौकीदार रामकिशन की सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल और खून से भरी ईंट मिली है। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर संजय नाम के युवक के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्याेगिक थाना पुलिस।

कार और बाइक डीलर की हत्या
फोटो-34 और 35 -लीड के साथसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें