इसराना। इसराना के अंतर्गत नौल्था गांव स्थित गीता यूनिवर्सिटी के जायका कैफे नबंर-14 की रसोई में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिलिंडर फटने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। कर्मचारी अपने स्तर पर आग को काबू पाने में असफल रहे।
दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसराना थाना पुलिस प्रभारी महिपाल ने मौका मुआयना किया। आग लगने से जायका कैफे पूरी तरह जल गया। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जायका कैफे नंबर-14 में कुछ छात्रों के लिए फास्ट फूड जायका बनाया जा रहा था। सिलिंडर से गैस रिसाव शुरू हो गया और आग पकड़ ली। आग पूरे जायका कैफे में फैल गई और सिलिंडर फट गया। सिलिंडर में आग लगते ही सब लोग बाहर भाग गए थे। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। डायल-112 पर सूचना दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गीता यूनिवर्सिटी प्रबंधन आग के कारणों को बताने से चुप्पी साधे रहे।