फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठठेरा बाजार से किला चौक तक 88.31 लाख की लागत से कंक्रीट रोड और बिछाया जाएगा सीवर

Sat, 27 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
वार्ड में गली निर्माण कार्य का ​शिलान्यास करते पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नौ में ठठेरा बाजार से किला चौक तक लगभग 88.31 लाख की लागत से कंक्रीट रोड बनाने के साथ और सीवर बिछाया जाएगा। इससे इस क्षेत्र के लोगों को लंबे समय बाद बड़ी सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन


पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज व मेयर कोमल सैनी ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास श्रीफल तोड़ किया। पार्षद नवल जिंदल व वार्डवासियों ने विधायक और मेयर का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। नए साल में शहर को महिला कॉलेज व वर्किंग वुमन हॉस्टल च लेबर हॉस्टल जैसी सौगात दी जाएंगी। इनका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि शहर में आज चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। पार्षद से लेकर विधायक व मंत्री एक सार्थक सोच के साथ काम कर रहे हैं। पार्षद नवल जिंदल ने वार्ड के विकास कार्यों के लिए विधायक प्रमोद विज व मेयर कोमल सैनी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वेद पाराशर, कथावाचक राधे-राधे महाराज, मंडलाध्यक्ष हिमांशु कटारिया, पार्षद कमल अरोड़ा, रॉकी गहलोत, अजय शर्मा, अमित पंडित, संजय वर्मा, प्रीतम गुर्जर, प्राण रत्नाकर, बाजार प्रधान दर्शनलाल वधवा, गौरव लिखा,सुनील भराड़ा व सागर मराठा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें