फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दस किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कोहरे से दृश्यता रही शून्य

Sun, 28 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बढ़ती ठंड के साथ आसमान में छाया रहा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार को तड़के कोहरा बढ़ने से दृश्यता शून्य रही। वहीं पूरा दिन हल्की से मध्यम धूप निकलने से बाद भी लोग ठिठुरते रहे। कोहरा बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में कमी आने की और अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन



पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दी है। जिले में शनिवार को शीतलहर की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे लोगों के हाथ-पैर पूरा दिन ठिठुरते रहे। वहीं तड़के पांच से छह बजे तक दृश्यता शून्य रही उसके बाद नौ बजे तक दृश्यता 20 मीटर रही। कोहरे का ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। परढ़ाना निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि शनिवार को कोहरे और ठंड का असर ज्यादा रहा। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही और दोपहर के समय कुछ समय धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। शाम को पांच बजे से पहले ही कोहरा दोबारा छाने से रात को दृश्यता फिर शून्य रही। कोहरा व ठंड बढ़ने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि तेज चलने से ठंड बढ़ रही है। अब तापमान में कमी आने की और अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी। बढ़ती ठंड में लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और गर्म खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों को आवश्यक काम होने पर ही सुबह व शाम के समय घरों से बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान



शनिवार 20/9


रविवार 19/9
सोमवार 20/9


मंगलवार 20/9
बुधवार 21/9


वीरवार 17/12
शुक्रवार 18/8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें