पानीपत। सेक्टर-25 स्थित इंडो पार्क कॉलोनी में एक बच्चा खेलते समय हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आकर झुलस गया।
बच्चे को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर को सेक्टर-25 स्थित इंडो पार्क कॉलोनी में 12 वर्षीय मोहन छत पर खेलते समय बिजली के हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया।
गंभीर रूप से झुलसे मोहन को परिजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक मोहन 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है। बच्चें के पिता सुमन ने बताया कि मोहन छठवीं कक्षा का छात्र है। मोहन शुक्रवार को छत पर केबल के तार के साथ खेल रहा था। उसी समय केबल का तार बिजली के हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आ गया।