पानीपत। घरौंडा स्थित एनीथिंग स्कूल के बच्चों के लिए यूनिफार्म बनाने वाली फर्म के मालिक पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। घरौंडा स्थित एनीथिंग स्कूल लिमिटेड के निदेशक ने उनके खिलाफ तहसील कैंप थाना पुलिस में शिकायत दी है। आरोप है कि फर्म के मालिक ने उसके साथी 40 लाख की धोखाधड़ी की है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
घरौंडा स्थित एनीथिंग स्कूल लिमिटेड के निदेशक विवेक बंसल ने बताया कि उसने 2016 में तहसील कैंप निवासी संदीप कुमार के साथ पार्टनरशिप में सत्यम इंटरप्राइज के नाम से कंपनी बनाई थी। यह कंपनी एनीथिंग स्कूल लिमिटेड स्कूल के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूते आदि बेचने का काम करती है। इस फर्म का कार्यालय देवी मंदिर के पीछे विजय नगर में प्लॉट नंबर चार में खोला गया है। इस फर्म का सारा कार्य कार्यालय में रहकर संदीप कुमार ही देखता था और यह फर्म केवल एनीथिंग स्कूल लिमिटेड के लिए सिलाई का कार्य करती थी। 2021 में संदीप कुमार ने पार्टनरशिप फर्म के हिसाब किताब का हवाला देते हुए जुलाई 2021 में काम बंद कर दिया गया और फर्म की हर प्रकार की कच्चे माल और तैयार माल पर अपना कब्जा कर लिया। उसके पास उनकी कंपनी के 20 हजार पीस हैं। जिनकी कीमत 40 लाख रुपये है।