फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केमिकल व्यापारी से ठगे 7.23 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने सेक्टर 11 के एक केमिकल व्यापारी से ऑनलाइन टास्क खेलने व ऑनलाइन कंपनी में निवेश करने के नाम पर 7.23 लाख रुपये की ठगी कर ली। व्यापारी ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 11 निवासी ईकांश ने बताया कि वह पेशे से कैमिकल व्यापारी है। उसके मोबाइल पर 18 सितंबर को एक संदेश आया था। इसमें ऑनलाइन टास्क पर रेटिंग देकर पैसे कमाने का जिक्र था। इसके बाद उसके टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। उसको टेलीग्राम पर एक ग्रुप में ऐड कर लिया गया। उसको ऑनलाइन टास्क भेजे गए। टास्क पूरे करने पर उसको पैसे मिलने लगे। टास्क देने के लिए उससे पैसे लिए जाने लगे। इसके बाद उससे उनकी ऑनलाइन कंपनी में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। उससे 7.23 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब उसने बाद में अपने पैसे निकलवाने का प्रयास किया तो यह पैसे नहीं निकले। उसने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क भी नहीं हुआ। उसे आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलसि को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें