फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विस चुनाव के एक उम्मीदवार ने नहीं जमा कराया खर्च ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा 2024 के आम चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी 40 लाख की लिमिट में ही पैसा खर्च किया है। इनमें से किसी भी प्रत्याशी खर्च में लिमिट को पार नहीं किया। सभी 36 प्रत्याशियों में चुनाव खर्च का ब्योरा देने वाले 35 प्रत्याशियों ने अपने ब्योरे पर हर खर्च को पूरा हिसाब दिया है। एक प्रत्याशी ने अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव कार्यालय उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

विदित है कि विधानसभा-2024 के आम चुनाव को लेकर पांच अक्तूबर को मतदान किया गया था और आठ अक्तूबर को मतगणना की गई थी। चुनाव आयोग के नियमानुसार परिणाम आने के एक महीने बाद तक सभी उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का ब्योरा देना था। चुनाव आयाेग द्वारा नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दूबे ने गत सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की थी। उनको चुनाव खर्च का ब्यौरा सात नवंबर तक जमा कराने के आदेश दिए थे। इसको लेकर चारों विधानसभाओं के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।वीरवार शाम तक 36 में से 35 प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा दिया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने इसका ब्यौरा नहीं दिया है।

बॉक्स
अब खर्च और रजिस्टर का मिलान करेंगे
चुनाव आयोग द्वारा एक प्रत्याशी को 40 लाख रुपये तक खर्च करने की लिमिट तय की गई थी। विभाग के जानकारों की मानें तो सभी प्रत्याशियों ने तय राशि तक ही खर्च दिखाया है। इसके अलग-अलग रजिस्टर भी जमा कराए हैं। अब अधिकारी इन रजिस्टर का मिलान करेंगे। इसके अलावा प्रशासन के स्तर पर जोड़े गए खर्च के साथ भी इसका मिलान किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का अंतर मिलने पर संबंधित प्रत्याशी से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
प्रतिबंध लगा सकता है आयोग
चुनाव खर्च का ब्योरा न देना या फिर गलत ब्योरा देने पर चुनाव आयोग प्रत्याशी पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध भी लगा सकता है। प्रतिबंध की समय सीमा संबंधित की अनदेखी पर निर्भर करती है। इसके अलावा पार्टी प्रत्याशी होने पर पार्टी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। जानकारों की माने तो सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आगे आकर खर्च का ब्योरा समय पर दिया है।





वर्जन :
विधानसभा चुनाव को लेकर खर्च का ब्योरा देने का वीरवार को अंतिम दिन रहा है। 36 में से 35 प्रत्याशियों ने अपना ब्योरा दिया है। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना ब्योरा नहीं दिया है। उन पर आगामी कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

सुदेश कुमारी, तहसीलदार चुनाव, जिला चुनाव कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें