फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हेल्थ फैस्टिवल वीक में लगाया शिविर, करीब 150 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Sat, 30 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नारी कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को अंसल सुशांत सिटी के दीवान अस्पताल में हेल्थ फेस्टिवल वीक मनाया । इसमें करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य मानव जीवन का सबसे बड़ा अनमोल खजाना है। पैसों से सिर्फ सुख-सुविधाएं खरीदी जा सकती हैं लेकिन स्वास्थ्य नहीं। यदि शरीर स्वस्थ है तो अस्पताल और दवा पर होने वाले खर्च से बचा जा सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ललित गर्ग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमति सैनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित गोयल और चिकित्सा निदेशक डॉ. नीरज दीवान ने लोगों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सरोज आहूजा ने कहा कि नारी कल्याण समिति समय-समय पर चिकित्सा शिविर आयोजित करती रहती है। इस अवसर पर नीलम मेहता, नीलम नागपाल, सुमन सिंगला, ज्योत्स्ना गर्ग, सिमरन गिरधर , शशि शर्मा, निशा गर्ग व बबीता गर्ग उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें