फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तनाव में बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदन बाग क्षेत्र के सनौली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी बीए के छात्र यूनिक सिंह (19) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई के कारण तनाव में था। जिस कारण उसने यह कदम उठाया। थाना चांदनी बाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम को करीब छह बजे सूचना मिली थी कि एक सनौली रोड गुरद्वारा के पास एक युवक ने घर में फंदा लगा लिया। सूचना के बाद टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक युवक यूनिक सिंह के परिजनों से बात की गई। परिजनों ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। काफी समय से पढ़ाई के कारण तनाव में चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की लेकिन मृतक के परिजनों ने किसी परिजनों कोई आरोप नहीं लगाए और मानसिक तनाव में कारण आत्महत्या करने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक छात्र यूनिक सिंह के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें