फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा को अर्पित किया जाएगा 351 फीट लंबा ध्वज

Fri, 13 Nov 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
यात्रा के बारे में जानकारी देते प्रधान विकास शर्मा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। श्री श्याम लाडले मित्र मंडल की ओर से बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर 15 नवंबर रविवार को चतुर्थ भव्य पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा से पहले मंडल की ओर से वीरवार को एक बैठक की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा पानीपत से चुलकाना धाम के लिए सुबह 05:15 गोहाना मोड़ पुल के नीचे से शुरू होगी। जिले में पहली बार पैदल निशान यात्रा में 351 फीट लंबा ध्वज बाबा के चरणों में अर्पित किया जाएगा और खजाना रूपी चांदी का नोट श्याम प्रेमियों को भेंट किए जाएंगे। यात्रा वृंदावन धाम से गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न होगी।
विज्ञापन

श्री श्याम लाडले मित्र मंडल की बैठक वीरवार को सेक्टर-11 स्थित सरताज होटल में हुई। इसमें पूरे आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। मंडल के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान बाबा का भव्य रथ, बाबा के सतरंगी निशान कलकत्ता से लाए गए हैं। चुलकाना धाम से मंदिर के पुजारी देवेंद्र भी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे। उप प्रधान तरुण बतरा ने बताया कि यात्रा में आने वाले सभी श्याम प्रेमियों का पटका पहना कर स्वागत किया जाएगा और सभी श्याम प्रेमियों को 56 भोग का प्रसाद व बाबा खजाना रूपी चांदी का नोट भेंट किया जाएंगे। गगन शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्याम प्रेमियों के लिए 10 विभिन्न प्रकार के व्यंजन ओर जलपान की व्यवस्था की गई है। श्याम के वापस आने के लिए भी व्यवस्था की गई है। किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर प्रमोद मित्तल, कुणाल जैन, पंकज जैन, हन्नी कालड़ा, प्रिंस गोयल, गौरव, सुरेंद्र पाहुजा, विजय कुमार, हर्ष बंसल, हिमांशु सिंघल, आर्यन, प्रेम कश्यप और सोमनाथ उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें