फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बापौली में 5.78 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा 2.5 एमएलडी का एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बापौली में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने का काम मंगलवार को शुरू किया गया। इसके साथ पूरे गांव में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और इसे एसटीपी से जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में 2.5 एमएलड के एसटीपी पर 5.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन



केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने मंगलवार को एसटीपी बनाने का काम नारियल तोड़कर शुरू किया। इससे पहले कार्यकारी अभियंता करण बहल ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वैदिक रीति नीति से पूजन कर नारियल तोड़ा। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि एसटीपी ग्राम स्वच्छता में मिल का पत्थर सिद्ध होगा। गांव के सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इससे गांव के लोग शहर जैसा जीवन जी सकेंगे। इससे बापौली गांव में जमीन के रेट भी बढ़ेंगे और लोगों को सुविधा भी मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता मिशन शुरू किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री इसे आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यकारी अभियंता करण बहल ने बताया कि एसटीपी का कार्य तय समय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी डाॅ. राजबीर आर्य, पंडित पंकज शर्मा, जतिन, उप मंडल अभियंता मोहित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजीव कुमार और ठेकेदार राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें