फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 12वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नांगल खेड़ी गांव के 12वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत अंक न आने पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसके शव की वीरवार को दूसरे दिन शिनाख्त हो पाई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंंबर का था। परिवार में मातम छाया हुआ है।
छात्र का शव दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर सिवाह गांव के पास मंगलवार को मिला था। उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जीआरपी ने वीरवार को शव की शिनाख्त नांगलखेड़ी गांव के हिमांशु (18) के रूप में कराई है।
विज्ञापन

पिता नीरू सिंह ने बताया कि हिमांशु का 12वीं कक्षा का परिणाम अच्छा नहीं आया था। वह अंग्रेजी विषय में असफल होने के कारण परेशान था। परिजनों ने उससे परिणाम अच्छा न आने का कारण पूछा था। जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया था।
जीआरपी को उसका शव मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे सिवाह गांव के नजदीक दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर मिला था। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया था। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की।
विज्ञापन

परिजनों ने वीरवार को शव की शिनाख्त नांगलखेड़ी गांव के हिमांशु के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि वह 12 वीं कक्षा में कमजोर परिणाम आने से परेशान था।
जीआरपी के प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें