फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत

Sat, 08 Mar 2014 05:33 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मनाना फाटक के पास डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई किशन सिंह ने बताया शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मनाना फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय अंबाला से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव बुरी तरह से क्षत विक्षित होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की आयु करीब 25 वर्ष है और उसने नीले रंग की कमीज डाली थी। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें