फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने नशे से दूर रहने की ली शपथ

Tue, 18 Feb 2014 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉर्निंग ग्लौरी पब्लिक स्कूल में यूथ वीरांगनाओं ने सेमिनार का आयोजन कर विद्यार्थियाें को नशा से दूसरे रहने की प्रेरणा दी। उनका कहना था कि नशा जीवन को नर्क से भी बदतर बना देता है। सेमिनार में युवाओं ने नशों से दूर रहने की शपथ भी ली। साथ ही कहा कि वे अपने आसपास के लोगाें को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

मॉर्ऩिग ग्लौरी पब्लिक स्कूल में सोमवर को यूथ वीरांगनाओं द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। यूथ वीरांगना सोनिया ने कहा कि नशे से हर बच्चे दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी कुछ भी कर सकती है। बच्चे नशे से दूर रहकर अपने देश का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाग सकते हैं।
यूथ वीरांगना की शहरी अध्यक्ष बृजबाला ने विद्यार्थियों को नशा न करने और इसे अपने आसपास भी न फटकने देने का प्रण दिलवाया। उन्होंने विद्यार्थियों का नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी विद्यार्थी नशे का आदी हो चुका है तो वह नशा छोड़ दें। जो भी नशा छोड़ना चाहता है, उनका मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। इसके अलावा इस दौरान पोस्टर दिखाकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व इससे होने वाले नुकसान के बारे मेें अवगत कराया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक सचिन बवेजा व प्रिसिंपल सोनिया बवेजा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वीरांगनाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नशा दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा है। नशा से सभी को दूर रहना चाहिए। इस इस अवसर पर सुनीता, रेनू, अभिलाषा, आशा, रवि व तनु मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें