फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गोपालदास से अनशन खत्म करने की अपील

Tue, 24 Sep 2013 05:39 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोचारण भूमि को मुक्त करवाने के लिए लंबे समय से अनशन कर रहे संत गोपाल दास का अनशन समाप्त करवाने के लिए सांदल कलां में गोभक्तों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में आसपास के कई गांवों से गोभक्त पहुंचे। बैठक में फैसला लिया गया कि ग्रामीण संत गोपाल दास के गिरते स्वास्थ्य का हवाला देकर उनसे अनशन समाप्त करनेे की अपील करेंगे। बैठक में गांव सांदल कलां, सांदल खुर्द, थर्रा, चटिया, कामी और भूर्री के कई व्यक्ति मौजूद रहे
विज्ञापन

सोनीपत किसान क्लब के महासचिव राजसिंह सांदल कलां ने कहा कि संत गोपालदास का स्वास्थ्य काफी गिर चुका है और इस समय उनके जीवन को खतरा है। संत स्वामी रामदेव, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य गणमान्य लोगों की अपील के बावजूद अपना अनशन समाप्त नही कर रहे हैं। अगर अब उनका अनशन समाप्त न कराया गया तो उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है। इसलिए गांव के लोगों को उनसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध करने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से भी संत गोपाल दास द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार करके उन्हें लागू करने की अपील की। बैठक में मामन सिंह, चैनपाल, राकेश, डॉ. प्रताप, कुंवर सिंह, गोपीराम, रामफल, जगत सिंह राठी चटिया ओलिया, कोलसिंह नंबरदार और जसबीर भूर्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें