फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशौरी काज में जुटे विभिन्न खाप व बारहों के प्रतिनिधी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के गांव रसोई में मुंशीराम ढुल की याद में दिशोरी काज का आयोजन किया गया। पुरानी खाप परंपरा के अनुसार स्व. मुंशी राम ढुल के पुत्र रघुबीर सिंह, रामधन, सतीश ने गांव और खाप की सहमति से भव्य आयोजन किया गया। विभिन्न खापों और बारहों के पंचायती व मौजिज व्यक्ति गाजे बाजे के साथ इस सामूहिक समारोह मेें भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन

गांव से लगभग दो किलो मीटर की दूरी पर सोनीपत 360 खाप के प्रधान राजेन्द्र सिंह फौजी की अगुवाई में चौहान चोबीसी आंतिल चौबीसी, दहिया खाप, गठवाला खाप, सोलंकी खाप, नोल्था बारहा, बड़वासनी बारहा, जुआं बारहा, इसराना बारहा, झाड़सा 360, पालम 360, खेकड़ा 360,तोमर 85 और बाल्याण आदि खापों व बारहों के प्रतिनिधी इकट्ठा हुए और गाजे बाजे और पालकियों पर सवार होकर रसोई गांव के आयोजन स्थल तक पहुंचे।
जहां रघुबीर सिंह ढुल और रसोई गांव के मौजिज व्यक्तियों ने सभी का गरिमापूर्ण ढ़ग से स्वागत किया। इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पंचायती प्रतिनिधियों को सम्मान देने के लिए परंपरा के अनुसार सोनीपत 360 खाप के प्रधान राजेन्द्र सिंह फौजी जिनकी सरपस्ती में रसोई गांव भी आता है को अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद परपंरा के तहत प्रत्येक खाप तथा बारहों के प्रधानों को मान और सम्मान के सूचक पगड़ियां बांध कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मुंशी राम ढुल के ज्येष्ठ पुत्र रघुबीर सिंह को मौजिज पंचायतियों की सहमति से पगड़ी बांधी गई। इस अवसर पर जगदीश खत्री, जितेन्द्र मलिक, सितेंद्र खत्री, सुरेन्द्र राठी, पूर्व प्रधान ओंकार सिंह, हवा सिंंह आंतिल, मास्टर जयपाल, सुरेन्द्र दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें