फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिट 5 और 6 से उत्पादन बंद

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट नंबर छह में बीती देर रात बिजली उत्पादन ठप हो गया। इससेे बिजली उत्पादन में कमी आई, क्याेंकि थर्मल की यूनिट नंबर 5 पहले से ही बंद है।
विज्ञापन

यूनिट नंबर 6 में 18 नवंबर की रात को तकनीकी खराबी आ गई। इससे बिजली उत्पादन ठप हो गया। थर्मल प्रशासन का कहना है कि यूनिट को ठीक करने के लिए रात से ही इंजीनियर लगे हैं। सोमवार रात को यूनिट अपने लोड मेें आ जाएगी। वहीं यूनिट नंबर पांच की अंतिम टेस्टिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि यूनिट नंबर पांच के चालू होने के 15 दिन बाद यूनिट नंबर सात को सालाना मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया जाएगा। चीफ इंजीनियर आपरेशन-दो जेपी अग्रवाल ने बताया कि बंद पड़ी यूनिटों से जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। सोमवार को यूनिट नंबर एक से 115.6 मेगावाट, दो से 42 मेगावाट, तीन से 88 मेगावाट, चार से 100 मेगावाट, सात से 250 मेगावाट और आठ से 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें